DNN कसौली
सोलन जिला में एक महिला के व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने का मामला सामने आया है । शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । अहम बात यह है कि जब अश्लील संदेश भेजने वाले को महिला ने ब्लॉक किया तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों के नंबरों पर इस प्रकार के मैसेज भेजने शुरू कर दिए । मामला सोलन जिला के कसौली थाना में दर्ज हुआ है।
कसौली पुलिस थाना में महिला के पति ने शिकायत में कहा कि इसकी पत्नी जब अपने मायके गई हुई थी तो उसके व्हाट्सएप्प पर गंदे – गंदे सन्देश आने शुरु हो गये। जब इसकी पत्नि ने उस मोबाइल फोन नम्बर को ब्लॉक किया तो उस व्यक्ति ने इसकी माता व भाई सहित पत्नी की सहेलियों के मोबाइल पर भद्दे संदेश भेजने शुरू कर दिए। जिसके कारण पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशानी झेल रहा है। परवाणू के डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 354 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और किया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

















