महामहिम दलाईलामा ने अहिंसा के रास्ते पर चलने को किया प्रेरित

Himachal News Kullu Religious

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
महामहिम दलाईलामा के मनाली में आयोजित धार्मिक समागम में पहुंचने पर बौद्ध अनुयायियों और स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया। दलाईलामा ने पंडाल में पहुंचकर उपस्थित अनुयायियों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने प्रवचनों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। दलाईलामा ने अपने संबोधन में सभी से विश्व भर में शांति का संदेश फैलाने का आहवान किया।
धर्मगुरू दलाईलामा ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्व में शांति का संदेश फैलाने की आवश्यकता है। पूरा विश्व शांति के माहौल में रह सके। उन्होंने कहा कि हमें समाज के प्रति या दूसरे के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिये। दलाईलामा के प्रवचनों को सुनकर अनुयायियों ने खुद को भाग्यशाली महसूस किया। प्रवचनों को सुनने के लिए बौद्ध अनुयायियों का भारी हजूम देखने को मिला। दलाईलामा के प्रवचन के दौरान इंद्र देवता भी रुके रहे। प्रवचन खत्म होते ही बारिश का क्रम शुरू हो गया। दलाईलामा 27 अगस्त तक मनाली प्रवास पर आये हुए हैं । दलाईलामा के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं।
हिमालयन बुद्धिस्ट सोसायटी के मुख्य सरंक्षक रवि ठाकुर ने बताया कि महामहिम दलाईलामा 15 अगस्त तक सुबह 9 से साढे 10 बजे तक अपने अनुयायियों को दीक्षा देंगे। आज जनजातीय जिला लाहुल स्पीती, पांगी, किन्नौर ओर लेह से भरी संख्या में अनुयायियों ने मनाली में दलाईलामा से प्रवचन सुने और आशीर्वाद लिया।
उन्होंने बताया कि मनाली में बौद्ध अनुयायियों की लगातार भीड़ बढ़ रही है।

News Archives

Latest News