परवाणू के कौशल्य खड्ड में मिला शव, नहीं हुई पहचान

Crime Solan

DNN परवाणू
परवाणू के कौशल्या खड्ड में एक व्यक्ति शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की कामली पुल व डैंम के बीच में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि यहां पर एक शव पड़ा है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह भी मान रही है कि यह शव कहीं दूर से पानी के तेज बहाव में यहां तक पहुंचा हो सकता है। क्योंकि व्यक्ति के शरीर में बहने के कारण लगने वाली काफी खरोचे लग हुई है। पुलिस शव की पहचान करवाने व मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News