मकान में आग लगने से लाखों को नुकसान मौके पर पहुंचे SDM

Crime Solan
DNN  कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट की ग्राम पंचायत छावशा में रविवार दोपहर एक घर मे आग लगने से कई लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने एस डी एम कंडाघाट को दी सूचना मिलने के बाद एसडीएम संजीव धीमान ने घटना स्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर  2 बजे के करीब छावशा पँचायत के डुमहेर निवासी पत्तराम के घर उस आग लग गई जब घर पर कोई नही था। स्थानीय लोगो ने घर से धुआं बाहर आते हुए देखा तो गॉव के लोगो ने इस कि सूचना घर के सदस्यों को दी। जब तक घर के सदस्य ने घर पहुच कर गॉव के लोगो की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन घर के अंदर इतनी आग लग गई थी कि कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान आग की चपेट में आ चुका था।
एसडीएम कंडाघाट डॉ संजीव धीमान ने बताया कि मौके का जायजा लिया गया। इस घटना में कोई जानी नुकसान नही है जबकि घर के अंदर रखा सारा सामान आग की चपेट में आ गया है।  मौके पर स्थानीय प्रसाशन की तरफ से तीन हजार फौरी राहत दी गई है।

News Archives

Latest News