DNN कुनिहार (चन्द्र प्रकाश)
कुनिहार में भाजपा के जिला परिषद चुनाव के लिए चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन सामाजिक न्याय एव अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल ने किया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सहजल ने कहा कि जिला परिषद कुनिहार वार्ड पहले भी भाजपा के पास था ओर आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हिमाचल में विकास हो रहा है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया वे इस सीट को ज्यादा से ज्यादा मतो से जीताकर भाजपा की झोली में डाले । वही पार्टी समर्थित उमीदवार कंचन माला ने कहा कि वे समाज सेवा के लिय राजनीति में उतरी है उन्होंने कहा कि वे पार्टी की उमीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूँगी । इस मौके पर संजीव कश्यप ,रत्न पाल ,अमर सिंह परिहार ,देवेंद्र शर्मा ,इंद्र पाल शर्मा ,रामेश्वर शर्मा ,दलीप पाल ,कौशल्या कंवर ,श्यामानंद शांडिल ,सुनीता ठाकुर ,हंसराज ठाकुर ,सुरेश जोशी ,आरपी जोशी ,राजीव शर्मा ,मोहन लाल भारद्वाज ,रोशन लाल शर्मा ,रघुवीर कंवर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।















