मंडी के युवा सवारेंगे बीबीएन

Baddi + Doon Others Solan

 

DNN बद्दी
वन विभाग द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान से प्रेरित होकर मंडी एसोसिएशन के सदस्यों ने बीबीएन मंधाला की हिमुडा कलौनी में बद्दी डीएसपी खजाना राम के साथ मिलकर अलग अलग स्थानों पर 300 पौधे लगाए। मंडी एसोसिएशन के हर सदस्य ने अपने अपने परिवार के नाम पर एक-एक पौधा लगाया। इसके साथ ही अलग अलग कंपनी में कार्य कर रहे जिला मंडी के लगभग 80 लोगों ने मिलकर मंडी एसोसिएशन की कमेटी का गठन भी किया। जिसमें हरीश ठाकुर संयोजक अध्यक्ष खेम सिंह, उपाध्यक्ष रूप लाल, मुख्य सचिव कमलेश, रीतेश, गीरीश, भूपेन्द्र, हरीश, पुष्प राज, लोकेश, प्रकाश, विकास आदि को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया। इस मंडी एसोसिएशन के आगामी कार्यक्रम सम्पूर्ण स्वच्छता, नशा निवारण पर होंगे और समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

News Archives

Latest News