मंडी के युवक से सोलन में पकड़ा चिट्टा

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ अभियान जारी रखा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस की एसआईयू टीम ने सोलन के राजगढ़ रोड़ पर एक युवक से चिट्टा पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के हाथ अभी तक छोटे तस्कर या नशे का सवन करने वाले लगे है। बड़ी मछली पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

वहीं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि एसआईयू की टीम ने एक सूचना के आधार पर राजगढ़ रोड के सूर्या विहार स्थित वर्षाशालिका में एक युवक निशांत शर्मा जिला मंडी बैठा था। इसके पास एक पीठू बैग भी था । पुलिस ने शक के आधर पर उसकी तलाशी ली इस दौरान तलाशी लेने पर 2.47 ग्राम हैरोइन (चिटटा) बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News