मंडी के कंसा चौक मैदान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

11 अगस्त। मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बल्ह  उपमंडल के कंसा चौक मैदान में मनाया जाएगा। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समय रहते सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें, पहले जिला स्तरीय समारोह मंडी के सेरी मंच पर मनाने की तैयारी थी, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग शिमला से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में समारोह स्थल को बदल कर इसे सेरी मंच से कंसा चौक मैदान किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि जल शक्ति मंत्री 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे कंसा चौक मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बाद में वे पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी इत्यादि दलों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को अपना संदेश देंगे। समारोह में जिले की सामाजिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
.0.

News Archives

Latest News