भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में छात्र निभाए अहम भूमिका

Education Solan

DNN सोलन 

डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय,नौणी के व्यापार प्रबंधन विभाग ने यूको बैंक के सहयोग से ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय पर एक वक्तृता प्रतियोगिता आयोजित की। इस अवसर पर औद्यानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ राकेश गुप्ता मुख्य अतिथि जबकि यूको बैंक के शिमला स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य प्रबंधक जसपाल सूद विशिष्ट अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपने प्रेरणादायक मौखिक विचार प्रस्तुत किए और भ्रष्टाचार से निपटने के तरीके पर अपनी राय और सुझाव दिए। ग्यारह प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। हर्ष ने पहला पुरस्कार अपने नाम किया जबकि भाव्या और शानू क्रमशः दूसरे और तीसरे पुरस्कार हासिल किए। रिचा और रोहिणी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

             इस अवसर पर डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना तभी पूरा हो सकता है जब इसमें हर नागरिक भाग ले और इसे एक मिशन के रूप में समझे। उन्होंने कहा कि छात्रों को इस मिशन को पूरा करने और भारत को दुनिया के लिए एक आदर्श बनने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी होगी। अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि जसपाल सूद ने कहाकि भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण केवल तभी संभव है जब ईमानदारी को जीवन में प्रमुखता दी जाए। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। यूको बैंक नौणी की शाखा प्रबंधक निधि शर्मा ने इस मौके भ्रष्टाचार से दूर रहने की शपथ दी। व्यापार प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर और हेड डॉ कृष्ण कुमार रैना ने यूको बैंक को उनके सक्रिय सहयोग और ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

News Archives

Latest News