भोजन बाँट युवा कांग्रेस ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

26 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 59 वें जन्मदिन के अवसर पर जहां प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं कुल्लू में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भोजन वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर सहित उनकी कार्यकारिणी मौजूद रही। इस अवसर पर वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू की जनता को भी इस तरह मरीजों और उनके साथ आएं तीमारदारों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा संस्था काफी समय से गरीबों की सेवा करने के लिए आगे आती है इसी कड़ी में उन्होंने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर यहां पर भोजन वितरण किया।

Latest News