भारतीय किसान संघ ने कृषि मंत्री को मांगपत्र सौंपा 

Others Una
DNN ऊना
12 फरवरी। जिला ऊना भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल संघ के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा की अगुवाई में अंब उपमण्डल के अन्तर्गत गांव घंडावल में कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर से मिला तथा किसानों की मांग को लेकर कृषि मंत्री मांगपत्र सौंपा।
  किसान संघ ने कृषि मंत्री के समक्ष मांग रखी की ग्रेडिंग संेटर टकारला में गोदाम व ग्रेडिंग मशीन स्थापित करने का कार्य शीघ्र किया जाए। इसके अलावा आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा बाड़बंदी के लिए कांटा तार पर 80 20 के अनुपात पर अनुदान प्रदान किया है, जिसका भुगतान किसानों को शीघ्र किया जाए और थानाकलां की तरह चिंतपुर्णी मंे भी 200 कनाल भूमि प

र फेंसिंग होने पर फसल को आवारा पशुओं से बचाया जा सकता है। गौशाला हम्बोली का कार्य जल्दी पूरा किया जाए। इसके अलावा करोना काल में कृषि लोन पर किसानों को राहत व फसल के दामों में बोनस प्रदान किया जाए तथा कृषि कार्ड पर बिना गारंटी मिलने वाले

 ऋण की सीमा को एक लाख 5 लाख तक करने की मांग रखी।
कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसानों व खेतीहर की सरकार है और उनकी इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक सरकार के समक्ष रखकर किसानों को राहत दी जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री संदीप ठाकुर, सुदर्शन सिंह काला, अश्वनी कुमार, बोबी, राम स्वरूप, जोगिन्दर पाल, अनिल ठाकुर व अमन कुमार शामिल रहे।

News Archives

Latest News