भाजयुमो सोलन मंडल द्वारा रोशनलाल शहीदी दिवस एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

07 सितंबर। खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने शहीद रोशन लाल के शहीदी दिवस पर आज उनके पैतृक गांव पपलोल में शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा 10 सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित भी किया।
पुरुषोत्तम गुलेरिया ने इस अवसर पर कहा कि अपने कार्य को ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पूर्ण करना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहें।
इस अवसर पर 10 सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया तथा पापलोल गांव में शहीद रोशन लाल जी के निवास को जाने वाली सड़क का शिलान्यास भी किया गया।
भाजयुमो सोलन मण्डल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने कहा कि युवा मोर्चा समय-समय पर सैनिकों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं में देश प्रेम की भावना सदैव प्रज्जवलित रहे।
शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर ने कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए युवा मोर्चा सोलन मण्डल का आभार प्रकट किया।
भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र परिहार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य तरसेम भारती, मंडल कोषाध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, ग्राम पंचायत पौधना की प्रधान अनीता, उपप्रधान संजीव, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, शहीद रोशन क्लब पापलोल के सदस्य, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अरुण ठाकुर, वैवभ ठाकुर, अरुण मेहता, राजेंद्र शर्मा, श्रीकान्त शर्मा, अमन शर्मा, अरुण कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News