DNN सोलन
सोलन में भाजपा द्वारा कार्यालय निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन में हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सिरमौर क्षेत्र से हुई है। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी दीनानाथ से विभाग के अधिकारी पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रहे है। एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी दीनानाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।















