भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक हुए नियुक्त

Himachal News Politics Solan

DNN सोलन

भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ ने जिला सोलन में विभिन्न मंडलों में संयोजक की नियुक्ति की है। एनजीओ प्रकोष्ठ जिला सोलन के संयोजक दिनेश ठाकुर ने प्रदेश भाजपा के आला नेताओं से विचार विमर्श करने के उपरांत कुलदीप सिंह को सोलन मंडल का संयोजक नियुक्त किया है। इसी प्रकार दिनेश नैयर को कसौली मंडल, शेर सिंह को अर्की मंडल, खुशीदेव ठाकुर को दून मंडल व जसवंत सिंह को नालागढ़ मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से कार्य समिति के सदस्यों में चंदन शर्मा, सुंदर राणा, रोहित ठाकुर, दुनीचंद, मदनलाल, आरपी चंदेल, अंशुल ठाकुर को बनाया गया है। दिनेश ठाकुर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरेश शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Latest News