ब्लड डोनेशन कैप में व्यापारियों ने इन्हें बनाया मुख्यातिथि

Others Solan

डीएनएन सोलन 

सोलन अस्पताल में चल रही रक्त की कमी दूर करने व रक्तदान करने वालों को बढ़ावा देने के मकसद से व्यापार मंडल सोलन ने 2 महत्वपूर्ण कार्य किए। पहला रक्तदान शिविर लगाकर ब्लड बैंक को भरा गया व दूसरा लगातार रक्तदान करने वालों को मुख्यातिथि बनाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर 40 युवाओं ने रक्तदान किया, जबकि ब्लड बैंक में रेयर ब्लड ग्रुप वाले 10 युवाओं को ऑन कॉल के लिए रखा गया। इस मौके पर 26 बार रक्तदान कर चुके यशपाल कपूर मुख्यातिथि, जबकि 37 बार रक्तदान कर चुके रोहित बट्टू विशेष अतिथि रहे। बल्ड डोनेशन कैंप को विद्या इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डवलपर सोलन के मालिक पवन गुप्ता व इंजीनियर नमित गुप्ता स्पांसर किया। इस मौके पर व्यापार मंडल सोलन के प्रधान मुकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, रमेश बंसल, जोनल अस्पताल सोलन के सीनियर एमएस डॉ महेश गुप्ता, डा मुक्ता रस्तोगी समेत अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र व गुलाब का फूल देकर स मानित किया। व्यापार मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल प्रशासन जरूरत पडऩे पर सहयोग प्रदान करेगा। दो महीनों से रक्तदान शिविर नहीं लगने से अस्पताल में हर प्रकार के ब्लड ग्रुप की किल्लत चल रही है। व्यापार मंडल सोलन ने अस्पताल में चल रही ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए व्यापार मंडल सोलन ने शहर में रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्णय लिया।

News Archives

Latest News