DNN सुजानपुर 14 मई। नारी को प्रकृति ने सहज प्रबंधन में लगातार सुधार की अदभुत क्षमता प्रदान की है। यह बात सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने सुजानपुर के दाड़ला में कही है। राणा सुजानपुर के साथ लगती पंचायत दाड़ला में सर्वकल्याकारी संस्था द्वारा आयोजित महिला मंडल सम्मान समारोह में बोल रहे थे। राणा ने कहा कि समाज सेवा में लगे महिला मंडलों, स्वयं सहायता समुहों को निरंतर सम्मानित व प्रोत्साहित करना समाज के हर वर्ग का फर्ज है। उन्होंने आह्वान किया कि साधन संपन्न लोग व इस क्षेत्र में सहायता करने वाली संस्थाएं महिला मंडलों को सबल व सक्षम बनाएं ताकि समाज में आ रही कुरीतियों का खात्मा हो सके। राणा ने कहा कि नारी शक्ति समाज सुधार में बहुत बड़ा योगदान दे सकती है इसलिए महिलाओं को आगे आना जरुरी है। क्योंकि जो अपने परिवार को सुधारने की क्षमता रखती है वह समाज को भी सुधार लेगी, ऐसा उनका यकीन है। राणा ने कहा कि समाज सेवा में बेहतरीन मिसाल देकर खुद को साबित करने वाले सुजानपुर के महिला मंडलों, स्वयं सहायता समुहों, यूथ क्लबों की शानदार कार्यशैली का अनुसरण प्रदेश भर में किया जा रहा है। जिसके लिए सुजानपुर के तमाम महिला मंडल बधाई के पात्र हैं। समाज को नई दिशा देने व आगे बढ़ाने के लिए सुजानपुर के महिला मंडल शानदार काम कर रहे हैं। जिसके कारण सुजानपुर के महिला मंडलों की कार्यशैली का डंका पूरे प्रदेश में बज रहा है। सर्वकल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने इस अवसर पर क्षेत्र के 15 महिला मंडलों को 12-12 हजार व एक-एक टेंट देकर सम्मानित किया। जबकि तीन स्वयं सहायता समुहों को एक-एक टेंट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर ये रहे मौजूद ज़िला परिषद सदस्य सुमन देवी, नगर परिषद अध्यक्ष वीना धीमान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन अटवाल, सर्वकल्याकारी संस्था के जिला अध्यक्ष लेख राज ठाकुर, महासचिव डॉ अशोक राणा, जोगिंदर ठाकुर वेद डोगरा, कर्नल कुलदीप डोगरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















