DNN बद्दी (आदित्य)
25 मई बीपीएन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को गांजा व चुरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने मानपुरा के गांव कसोंबवाल में एक व्यक्ति को गांजा समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांगड़ा के व्यक्ति से 3 किलो 824 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान तरसेम वार्ड-6 टांडा खोली तहसील कांगड़ा के
रहने वाले से हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा बद्दी पुलिस की माईनिंग डिटेक्टिव टीम ने बुधवार को यूपी के रहने वाले व्यक्ति के पास 6.525 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया। आरोपी की पहचान पुष्पेंद्र कुमार गांव पठड़ी उत्तर प्रदेश के रहने वाले से हुई। जिसे वार्ड-2 बद्दी से गिरफ्तार किया गया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की।















