DNN केलांग
17 अगस्त। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला प्रशासन के दिशा- निर्देशों के तहत 18 अगस्त को लाहौल घाटी के विभिन्न स्थानों पर कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का शेडयूल तय कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन बन्धु ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में बिना पहचान वाले सभी मजदूरों के अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसी तरह क्षेत्रीय अस्पताल के केलांग में भी बिना पहचान वाले सभी मजदूरों के अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदला में भी बिना पहचान वाले मजदूरों के अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को पहली और दूसरी डोज दी जाएगी।
उपायुक्त लाहौल- स्पीति नीरज कुमार ने भी कहा है कि स्वास्थ्य विभाग प्रवासी मजदूरों की वैक्सीनेशन में और तेजी लाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन ठेकेदारों या उद्यमियों के यहां यह मजदूर कार्य कर रहे हैं, उन ठेकेदारों और उद्यमियों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे इन सभी मजदूरों का टीकाकरण सुनिश्चित करवाएं।
——-















