DNN सोलन
सोलन के बाई पास पर एक महिला सब्जी मंडी के निकट के पुल से नीचे गिर गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घायल अवस्था में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ले गई है। महिला ने स्वयं पुल से छलांग लगाई कि वह हादसे में गिरी। इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की पहचान पूनम निवासी होशिारपुर के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।


















