बाईपास पर कार से पुलिस ने बरामद किया चिट्टा, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Crime Kasauli Others Solan

DNN परवाणू(सोलन)

11 फरवरी। परवाणू-जीरकपुर बाईपास पर परवाणू पुलिस ने एक वाहन से 4.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना परवाणू की टीम गश्त पर थी। इस दौरान वह परवाणू-जीरकपुर बाईपास पर बाबा बालक नाथ मंदिर के समीप पहुंचे तो देखा की एक ऑल्टो कर खड़ी है और उसमें तीन व्यक्ति बैठे है। पुलिस ने देर रात में कार खड़ी करके कार में बैठने का कारण पूछा गया, तो वह पुलिस टीम को देखकर हडबड़ा व घबरा गए। पूछे गए प्रश्न का भी कोई भी सन्तोष जनक जवाब न दे सके। इस दौरान शक होने पर वाहन की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान गाड़ी से 4.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस दौरान गाड़ी के अंदर चालक 21 वर्षीय गांव दयोरीघाट शिमला, 23 वर्षीय निवासी गांव सदरपुर, होशियारपुर पंजाब तथा तीसरा 29 वर्षीय युवक गांव बीड़ रौके, मौगा पंजाब सवार थे।
इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि कार के डैश बोर्ड से एक अदद पारदर्शी प्लास्टिक पाउच के अंदर से 4.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News