बस रूट परमिट व ट्रांस्फर से संबंधित आवेदन 23 जून तक

Himachal News Others Una
DNN ऊना
17 जून: आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने ऊना जिला के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधकों, आॅटो रिक्शा मालिकों व हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम को सूचित करते हुए बताया है कि बस रूट परमिट ट्रांस्फर, परिवर्तन, परमिट रिप्लेसमेंट, आॅटो रिक्शा व स्कूल बस आदि के परमिट से संबंधित आवेदन 23 जून दोपहर 3 बजे तक आरटीओ कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके उपरांत कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा।
इसके अतिरिक्त स्टेज कैरेज़ से संबंधित आवेदनकत्र्ता अपना आवेदन निर्धारित नए प्रपत्र पर भर कर करना सुनिश्चित करें। आरटीओ ने कहा कि अगर किसी आवेदनकत्र्ता ने आवेदन पुराने प्रपत्र पर किया है तो उसे पुनः नए प्रपत्र पर आवेदन करना होगा अन्यथा प्राधिकरण द्वारा उसका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

News Archives

Latest News