बस्तोरी दवाड़ा व लरांकला पंचायतों में विकलांगता शिविरों का आयोजन

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

25 मई। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं जिला रैडक्रॉस कुल्लू द्वारा संचालित जिला विकलांगता पुर्नवास केन्द्र कुल्लू द्वारा इसी महीने कुल्लू विकास खण्ड की बस्तोरी दवाड़ा तथा नगर विकास खण्ड की लरांकेलों  पंचायतों में दिव्यांगजनों के पुर्नवास हेतु शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में कुल 52 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 44 दिव्यांगजनों के पहले ही विकलांगता का आंकलन होने के उपरांत विकलांगता प्रमाण पत्र जारी हुए हैं तथा 5 ऐसे व्यक्तियों को विकलांगता आंकलन हेतु चिन्हित किया गया है तथा उन्हें माह के अन्तिम शनिवार को मैडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होकर विकलांगता की जांच करवाने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त 8 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, चलने हेतु छड़ियां, एक्सिला क्रच व रोलेटर के लिए चिन्हित करके उनके मामले मौके पर तैयार किए गए। उपरोक्त शिविरों में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विकलांगों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण तथा ऋण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इन शिविरों में दिव्यांगजनों अलावा सम्बन्धित पंचायत के प्रधानों व अन्य चुने हुए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सम्बन्धित पंचायतों के आंगनबाड़ी वर्करों व आशा वर्करों को अपंगता की शीघ्र पहचान हेतु व रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया।

News Archives

Latest News