DNN बद्दी
11 मार्च । बद्दी पुलिस की SIU टीम ने नालागढ़ में 5 युवकों के पास से चरस बरामद की हैं । पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जिला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने 5 युवकों वाहन से बगलेहर गांव के पुल के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।वहीं पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो वाहन से 1 किलो 236 ग्राम चरस बरामद की है। एसएचओ नालागढ़ श्याम लाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह 5 युवकों की पहचान साहिल (29) निवासी चंडीगढ़, प्रदीप (29) अम्बाला, हरिंदर कुमार (37) निवासी मुजफ्फरनगर, गगनदीप सिंह (26) निवासी चंडीगढ़, जितेन्द्र (20) निवासी अम्बाला के तौर पर हुई हैं। पुलिस ने 5 युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।















