DNN बद्दी(आदित्य चड्ढा)
19 अक्तूबर। बद्दी के संडोली गांव में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला की कमरे में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। महिला का शव काफी पुराना होने से जब बदबू फैली उसके बाद पंचायत प्रधान के कहने पर पुलिस ने ताला तोड़ कर महिला का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को शिमला के आईजीएमसी में पोस्टमार्टम होगा। बुधवार को ही फोरेसिंग टीम घटना स्थल का दौरा करेगी।
पश्चिम बंगाल के शिखपुर जलपाई गुडी की रहने वाली पीनू बर्मन ऊर्फ पिंकी पत्नी भूपेंद्र बर्मन बद्दी के संडोली गांव में सोमनाथ के किराये के मकान में रहती थी। महिला अपने देवर के साथ रहती थी लेकिन पिछले कुछ समय से उसका देवर भी किसी दूसरे कमरे में रहता था। महिला का एक बेटा 21 साल का है वह भी बद्दी मे ही रहता है। महिला के कमरे में कई दिनों से बाहर से ताला लटका हुआ था। एक दो दिन से कमरे से दुर्गंध आ रही थी जिस पर साथ रहने वाले लोगों ने मकान मालिक सोमनाथ को सूचना दी। सोमनाथ ने पंचायत प्रधान बेबी रानी व पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस को मौके पर बुलाया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलत ही थाना प्रभारी दया राम ठाकुर व डीएसपी नवदीप सिंह मौके पर पुहंचे। ताला तोड कर देखा तो महिला का शव कमरे के अंदर था। प्रारंभिक जांच में महिला का शव काफी पुराना लग रहा था। और सब खराब होने के चलते मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा की महिला का कत्ल हुआ है या कुछ और बात है।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को शव का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।















