DNN सोलन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने सोलन से जारी एक प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में 2020-21 का ऐतिहासिक बजट हिमाचल की जनता के लिए पेश किया है। यह बजट ऐतिहासिक है और सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला है।
गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस तरह बजट की आलोचना कर रहे हैं वो गलत है, कांग्रेस पूर्व में कई वर्षों तक सत्ता में रही है पर इस प्रकार का जन कल्याणकारी बजट कांग्रेस नहीं निकाल पाई, अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने कर्मचारियों को कुछ भी दिया था किसी प्रकार की मांग पूरी भी नहीं की थी कर्मचारी कांग्रेस शासन में अपनी मंगू के लिए भटकते रहते थे।
उन्होंने कहा ने कुल 49131 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग के लिए बड़ी घोषणाओं समेत हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया। प्रदेश की जनता की प्रतिक्रिया भी बजट पर देखने को मिली है। आम जनता और युवाओं ने बजट की सराहना की है। सीएम जयराम का गुड गवर्नेंस पर जोर रहा तो रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी ध्यान दिया। विधायक निधि बढ़ाकर जहां माननीयों को खुश करने का प्रयास किया तो वहीं दिहाड़ीदारों को छह साल की बजाय पांच साल में नियमित करने की घोषणा की।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा सरकार ने तंबाकू सेवन मुक्त पंचायत को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है इससे यह प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नशे के खिलाफ एक मुहिम चलाने जा रहे हैं और प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर करने के लिए धरातल पर काम करने जा रही है । सुपर 100 विद्यार्थियों की प्रतिभा को सरकार निखारेगी। इस प्रकार सरकार का कुल राजस्व घाटा 684 करोड़ रुपये रहा। हिमाचल को संपूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त करने के 50वें वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। अधिकारियों से उपदान को स्वेच्छा से त्याग करने की अपील की। गृहिणी सुविधा योजना के तहत नए पात्र परिवारों को भी लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश में 2000 लोकमित्र केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की गई।















