DNN कुल्लू
महिला दिवस पर मनाली की महिला पत्रकार रेणुका गोस्वामी को पत्रकारिता के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मनाली इंटरनेशनल प्रेस क्लव की सदस्य होने के साथ साथ रेणुका गोस्वामी हिम मानस साप्ताहिक पत्रिका, न्यूज़ घाट डिजिटल मीडिया में कार्य कर चुकी है। रेणुका लाइट ऑफ़ नेशन न्यूज़ चेंनल सहित डीएनएन डिजिटल मीडिया और आपका फैसला में कार्य करते हुए अपने समाचारों के माध्यम से समाज की समस्याओं को उठाती रही है।रेणुका बेटियां फाउंडेशन की सदस्य भी है। बेटियां फाउंडेशन सहित संत निरंकारी चेरीटेवल फाउंडेशन व हिमाचल एकता मंच की ओर से सम्मानित हो चुकी है। इसके अलावा रेणुका महिलाओं के उत्थान सहित बेटी अनमोल व सामाज के विकास में अपना योगदान दे चुकी है।
वह कुल्लू मे हिंदी साहित्य कवि सम्मलेन मे भी सम्मनित हो चुकी है ! 2016 से कुल्लू दशहरा मे नाटी मे भी भाग ले।रही है। रेणुका गरीब व जरूरत मंद महिलाओं की मदद करती है।















