फिर पाक ने दागे मोर्टार और ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग

Crime National/International

जम्मू
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास ऑटोमैटिक हथियारों और शैलिंग मोर्टार से हमला कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। बारामुला जिले के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की है। भारतीय जवानों ने पाक की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

बुधवार को भी पाकिस्तान की फायरिंग में जम्मू कश्मीर के सांबा इलाके में तीन स्थानीय नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, इसके अलावा इस हमले में कई स्थानीय लोग घायल भी हुए थे। बुधवार को ही कठुआ के हीरानगर सेक्टर में हुई पाकिस्तानी फायरिंग में तीन स्थानिय नागरिकों की मौत हो गई जबकि दो स्थानीय नागरिक घायल हुए थे। वहीं, सीमावर्ती गांवों से 40 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था।

पाक की तरफ से लगातार हो रही फायरिंग की वजह से सांबा और कठुआ जिलों में कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। पिछले कुछ हफ्तों से पाकिस्तान की तरफ से हीरानगर, सांबा, रामगढ़, अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टरों में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की जा रही है।

News Archives

Latest News