DNN परवाणू
गर्मियों के आगमन से डेंगू व अन्य बीमारियों से निपटने के लिए नगर परिषद परवाणू ने तैयारिया शुरू कर दी हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर शहर में महामारी से बचने की योजना तैयार की गई। इसके तहत निकास नालियों व गंदगी की सफाई के साथ फोगिंग व किया जाएगा। कुछ सालों में हर बार डेंगू के अधिकतर मामले परवाणू व आसपास के इलाकों से दर्ज किए गए हैं। ठाकुरदास ने कहा कि परवाणू को स्वच्छ व बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए कार्यरत हैं।


















