डीएनएन शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में बारिश व शिमला में बर्फबारी शुरू हो गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी व हल्की बर्फबारी शुरू हो गयी हैं , राजधानी शिमला घूमने आए पर्यटक बर्फबारी न होने से निराश थे लेकिन मंगलवार को हल्की बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरों पर रौनक आ गयी है।
पर्यटकों ने बताया कि वे पहली बार शिमला घूमने आए है और कुदरत ने उन्हें बर्फबारी का अनमोल तोहफा दिया है , पर्यटकों ने कहा कि उन्हें शिमला आकर बहुत अच्छा लगा और बर्फबारी के इस अनुभव को वे शब्दो मे बयां नही कर सकते। मौसम विभाग के विशेषज्ञ मनीष राई ने बताया कि आगामी 24 घण्टे के दौरान प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमि विक्षोभ का सक्रिय होना है।
Watch Video















