प्रथम राज्य स्तरीय वर्चूअल डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी 02 नवम्बर से 07 नवम्बर तक

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो
21 अक्तूबर। हिमाचल डाक वृत द्वारा 02 नवम्बर से 07 नवम्बर तक प्रथम राज्य स्तरीय वर्चूअल डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां सोलन मण्डल के अधीक्षक डाक द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रथम राज्य स्तरीय वर्चूअल डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी इस कार्य के लिए विशेष रूप से तैयार की गई वैबसाईट https://himpex.org के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब के 18 वर्ष से कम आयु के डाक टिकट संग्रहकर्ता, प्रदर्शक तथा स्कूली छात्रों की प्रविष्टियां आमन्त्रित हैं।
अधीक्षक डाक ने कहा कि प्रथम राज्य स्तरीय वर्चूअल डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए इच्छुक पात्र डाक टिकट संग्रहकर्ता, प्रदर्शक तथा स्कूली छात्रों को वैबसाईट https://himpex.org पर 30 अक्तूबर तक पंजीकरण करवाना होगा। टिकट डिजाईनिंग, प्रशनोत्तरी, निबन्ध लेखन इत्यादि के सम्बन्ध में अधिक जानकारी https://himpex.org वैबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

News Archives

Latest News