पैदल जा रहा था चैक करने पर बरामद हुई चरस

Chamba Crime

DNN चंबा

जिला के चुराह क्षेत्र में चंबा-बैरागढ़ रोड पर पुलिस ने पैदल आ रहे एक व्यक्ति को चैक करने पर उसके पास से 900 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गुवाड़ी में एक व्यक्ति हेमराज को बैरागढ़ की तरफ से पैदल आ रहा था। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक होने पेर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 900 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

News Archives

Latest News