पूर्व विधायक ने 36 पंचायतों व सरकारी अस्पतालों को सौंपे 325 आक्सीमीटर

Baddi + Doon Others Politics
DNN बद्दी
दून के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने सोमवार को  लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उदेश्य से नई पहल की है। उन्होने दून विधानसभा की समस्त 36 ग्राम पंचायतों व सरकारी अस्पतालों व औषधालयों को 325 आक्सीमीटर प्रदान किए। अपनी गृह पंचायत हरिपुर संडोली में आयोजित एक समारोह में उन्होने पंचायत प्रधानों व उपप्रधानों को आक्सीमीटर सौंप कर इस अभियान की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने बददी अस्पताल में जाकर डाक्टरों को आक्समीटर प्रदान किए।
 उन्होंने कहा कि नालागढ़, बददी व कुनिहार अस्पताल में पर्याप्त आक्सीमीटर नहीं थे जिससे मरीजों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा पंचायत प्रधानों को पांव पंाच आक्सीमीटर प्रदान किए गए। अगर किसी का आक्सीजन लेवल चैक करना हो तो तुरंत हो सके। यह सेवा पूरी पंचायत में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उपस्थित रहेगी वहीं अगर कहीं कमी है तो वो  सीधे संपर्क भी कर सकता है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव मदन लाल चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी, पंचायत प्रधान हंसराज, बेबी रानी, बीडीसी रामरतन चौधरी व बीबीएन इंटक प्रधान संजीव कुंडलस भी उपस्थित थे।.

News Archives

Latest News