Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश की पूर्व वीरभद्र सरकार में डिप्टी एडवोकेट जनरल रहे चर्चित वकील विनय शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 5 दिनों पहले सेवानिवृत हुए पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दी थी। छोटा शिमला थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351, 248 और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आरोप लगाया है कि अधिवक्ता विनय शर्मा ने 24 मार्च 2026 को उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। इसकी वजह से उनकी व्यक्तिगत और प्रशासनिक छवि को नुकसान पहुंचाया गया।
मुख्य सचिव ने शिकायत में लिखा कि वकील विनय शर्मा के बेनामी संपत्ति, पद के दुरुपयोग, आय के स्रोत छिपाने, भूमि खरीद में अनियमितता और एफआईआर रुकवाने जैसे आरोप जांच में तथ्यहीन पाए गए हैं। पुलिस मुख्यालय स्तर पर जांच में भी शिकायत को कानूनी रूप से सही नहीं माना गया।














