पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सिरमौर से एक गिरफ्तारी

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

16 जुलाई। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में जिला सिरमौर से एक गिरफ्तारी हुई है। आरोपी शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड-दो के पद कार्यरत है, जिसे एसआईटी ने गिरफ्तार किया। आरोपी नाहन के कोलर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए भी आवेदन किया गया था। आवेदन खारिज होने के बाद वह भूमिगत हो गया, जिसे एसआईटी ने नाहन में गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के दौरान इस आरोपी पर पुलिस की नजर थी। पुलिस कई कडिय़ां जोड़कर इस आरोपी तक पहुंची थी। इस मामले की जांच के बाद से ही पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पेपर लीक मामले के अन्य आरोपी के संपर्क में था। एक तरह से वह एजेंट का काम कर रहा था और दो बच्चों को चंडीगढ़ भेजा। एसपी सिरमौर ओमापति जमवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

News Archives

Latest News