पुलिस ने बरामद की नशे की भारी मात्रा में खेप, FIR दर्ज 

Baddi Baddi + Doon Crime Nalagarh Others Solan
DNN बद्दी(सोलन) (आदित्य चड्डा)
02 फरवरी। जिला पुलिस बद्दी की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति से नशे की भारी मात्रा में खेप बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस  द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सुचना के आधार पर की गई है।  जानकारी के अनुसार नालागढ़ के  भाटियां में देर रात एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक यूनियन की पार्किंग मेंं एक युवक गाड़ी के साथ खड़ा है और उसकी गाड़ी में काफी मात्रा में नशीला पदार्थ है। इस बाबत सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर गाड़ी में से लगभग 124 किलोग्राम  चुरा पोस्त (भुक्की) बरामद की। युवक नालागढ़  के  ननोवाल  टपरिया  का रहने वाला है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी  बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक  से लगभग 124 किलो भुक्की बरामद की है, पुलिस ने गाड़ी सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में आरोपी की फाइनेंशीयल इन्वेस्टिगेशन भी की जा सकती है।

News Archives

Latest News