पीस मील वर्कर को बड़ा तोहफा, 1 दिसंबर 2021 से अनुबंध पर लेने का निर्णय

Himachal News Others Sirmaur

DNN शिमला

18 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश के 981 पीस मील वर्कर को एचआरटीसी ने अनुबंध पर लेने का निर्णय लिया है।एचआरटीसी में फिलहाल 663 पद खाली है जिनमें पहले चरण में अनुभव और डिप्लोमे के आधार पर पीस मील वर्कर को अनुबंध पर लिया जाएगा इसके अलावा बचे हुए पीस मील वर्कर को सितंबर 2022 तक अनुबंध परले लिया जाएगा। परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने एचआरटीसी की बीओडी की मीटिंग के बाद यह जानकारी दी।परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी की बीओडी की मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि सेवा के दौरान ड्राइवर व कंडक्टर की एक्सीडेंटल मृत्यु या 80 फीसदी से ज्यादा अपंग होने पर उनके आश्रितों को तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की 3 महीने के भीतर करुणामूलक आधार पर नौकरी दी जाएगी और इसमें किसी भी तरह के आय सीमा की शर्त नहीं होगी। विक्रम सिंह ठाकुर परिवहन मंत्री माचल प्रदेश वही परिवहन मंत्री ने बताया कि मार्च 2022 तक एचआरटीसी कि ब्रिटेन में 205 नई बसें शामिल हो जाएंगे।

News Archives

Latest News