ऑनलाइन समान दिखा के 1लाख 80 हज़ार का चुना लगाया

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

18 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन ठगी के मामले सामने आ रह है। शिमला जिला के एक व्यक्ति के साथ ₹180000 की ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है।इस संबंध में व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार ने ढली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप के दवारा उन्हें अन्य मशीने दिखाई दी गई। उन्हें खरीदने के लिए राशि की जमा करवाने को कहा और वो भी उस व्यक्ति के झांसे में आ गया और इसने एक एकाउंट में 1लाख 80 हज़ार रुपए जमा करवा दिए। काफी दिन बीत जाने के बाद जब सामना नही आया और कोई सम्पर्क न हो पाया तो उन्हें लगा उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई हैं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के पास पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।

Latest News