पान मसाला गुटखा बेचने पर दुकानदार के खिलाफ FIR

Crime Others Solan

DNN सोलन

पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक दुकान में छापामार कर वहां से गुटखा, पान मसाला बरामद किया है। दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लोअर बाजार में एक दुकानदार करयाना की दुकान में गुटखा, पान मसाला बेच रहा है। इस पर पुलिस ने दुकान में रेड मारी। दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस ने अंदर से एक थैली में पान मसाला, तम्बाकू गुटखा के पैकेट बरामद किए। विभिन्न कंपनियों के यह पैकेट बिना किसी परमिट लाइसेंस के बेचे जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी दुकानदार भूपेन्द्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News