पानी छोड़ने से पहले बजेगा हूटर लोग रहे सर्तक

Chamba Others

चंबा 29 अगस्त :

चमेरा ॥ पावर स्टेशन के जलाशय की फ्लशिंग दिनांक 29 अगस्त 2026 को रात्री 11 बजे से लेकर दिनांक 30 अगस्त 2026 शाम 6 बजे (अनुमानित) तक करने का प्रस्ताव है, जो कि बग्गा में चमेरा ॥ बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा। यह जानकारी महा प्रबंधक चमेरा टू पावर स्टेशन ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान बग्गा स्थित चमेरा ॥ के डैम के गेट खोलकर पानी धीरे- धीरे तब तक छोड़ा जायेगा जब तक कि नदी का फ्री फ्लो न आ जाए जो की दिनांक 29 अगस्त 2026 को रात्री 11 बजे से लेकर 30 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक अनुमानित है तथा इस दौरान चमेरा ।। के डैम के निचले स्तर पर रावी नदी में पानी बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इस दौरान बग्गा स्थित चमेरा ॥ के डैम के निचले स्तर पर रह रहे रिहायशी इलाकों को सतर्क करने के दृष्टिगत विभिन्न प्रयास किए गए हैं जिसके तहत स्थानीय समाचार पत्रों एवं स्थानीय इलेक्ट्रोनिक/सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार के अलावा, पानी छोड़ने से पूर्व सायरन/हूटर बजाना, बग्गा स्थित चमेरा ॥ डैम से लेकर चमेरा ।। के जलाशय तक गाड़ी द्वारा प्रचार करना तथा ग्राम प्रधानों को व्हाट्सप्प एवं एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाना शामिल है।

Latest News