पांवटा साहिब से बाइक चोरी, CCTV में रिकार्ड हुई वारदात

Crime Others Sirmaur

DNN नाहन

औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब से एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की इस वारदात का (CCTV) सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल पांवटा साहिब की एक औद्योगिक इकाई की पार्किंग से यह बाइक चोरी हुई है। नहालगढ़ से चोरी की गई बाइक को लेकर पुलिस के हाथ एक चोर की तस्वीर सीसी टीवी फुटेज के आधार पर हाथ लगी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाइक को पार्क करने के कुछ देर बाद इस पर हाथ साफ कर दिया गया। हरियाणा के जगाधरी के रहने वाले रवि शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-379 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच के मुताबिक चोरी से पहले रेकी भी की गई। साथ ही चोर ने अपने साथी को सिग्नल देने के लिए ताली भी बजाई। पुरुवाला पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की इस घटना में दो युवकों की संलिप्तता सामने आ रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफत में होंगे।
स ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
इस वारदात में दो युवकों की संलिप्तता सामने आ रही है। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Archives

Latest News