पर्यटकों की कार खाई में गिरी 4 घायल

Crime Sirmaur

DNN हरिपुरधार।

जिला सिरमौर के हरिपुरधार के समीप पर्यटकों की एक कार गहरी खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए हैं। हादसा ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर डूम का बाग के समीप पेश आया। घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी संगड़ाह में किया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कालेज नाहन रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और यूपी के चार पर्यटक सेलेरियो कार नंबर डीएल9 सीएआर 8530 हरिपुरधार के समीप गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण राहत व बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गहरी खाई से घायलों को निकालकर सडक तक पहुंचाया। जहां से उन्हें हरिपुरधार सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डाक्टर न होने से उन्हें संगड़ाह अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज नाहन रेफर कर दिया है। उधर, संगड़ाह पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घायलों में एक दिल्ली से, दो हरियाणा से और एक यूपी से बताया जा रहा है।

News Archives

Latest News