पठान की सक्सेस पर शाहरूख ने फैंस को कहा शुक्रिया

Himachal News

DNN मुंबई

30 जनवरी : बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी फिल्म पठान की जबरदस्त सफलता पर फैंस को शुक्रिया कहा है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुयी है। पठान के जरिये शाहरूख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है।

शाहरुख खान ने अपने बंगले ‘मन्नत’ की बालकनी में आकर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया। यह शाहरुख की ‘पठान’ की रिलीज के बाद से पहली पब्लिक अपीरियंस थी। इस दौरान वह सिर झुकाकर फैंस को थैंक यू बोलते हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिग्नेचर पोज से फैंस का दिल खुश कर दिया।

शाहरुख के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह फैंस को बार-बार हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को ‘पठान’ के ‘झूमे जो पठान’ सॉन्ग का डांस स्टेप्स भी करके दिखाए। शाहरुख खान का यह अदांज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया के जरिए उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं

Latest News