पकड़ा गया कोविड केयर सेंटर से फरार युवक

Crime Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)

सोलन के नौणी स्थिति को कोविड केयर सेंटर से फरार युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस युवक को पुलिस ने सोलन में पकड़ा है। यह युवक नौणी से यहां कैसे पहुंचा इसको लेकर जांच की जा रही है। एसपी अभिषेक यादव ने युवक के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है कि वह यहां पर कैसे पहुंचा।
आपको बता दें कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नौणी से एक युवक फरार हो गया है। जो कोरोना संक्रमित था। इस सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत चार टीमों का गठन करके उसकी तलाश शुरू की और उसे सोलन में पकड़ लिया है। युवक नौणी से सोलन कैसा आया इसको लेकर जांच की जा रही है।

 

News Archives

Latest News