न ATM बदला न किसी को दिया पासवर्ड फिर भी महिला के खाते से निकल गए 22500

Crime Solan

 

DNN सोलन
न एटीएम बदला और न ही फोन पर किसी को दिया पासवर्ड बावजूद इसके सोलन के कोटलानाला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से करीब 22500 किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए।
अहम बात यह है कि महिला को जैसी इसकी जानकारी मिली वह एटीएम को बंद करवाने बैंक पहुंची लेकिन हैकरों ने उनके बैंक में पहुंचने से 10 मिनट पहले ही बैंक खाते में बचे करीब 2500 भी निकाल लिए। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत सोलन सदर थाना में दर्ज करवाई है। इस महिला के अलावा क्षेत्र के अन्य लोगों के भी सोमवार व रविवार को पैसे निकालने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है पता चला है कि बैंक खातों से पैसे हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में निकाले गए हैं।
कोटालानाला की रहने सेवानिवृत्त अध्यापिका शीला कौशल ने बताया कि उसने शनिवार को कोटलानाला स्थित एटीएम से पैसे निकाले थे इसके बाद वह अपने घर चली गई। सोमवार को उसके मोबाइल पर अचानक मैसेज आए कि उसके बैंक खाते से 10-10 हजार करके पैसे निकले हैं। इसके बाद अगली सुबह वे बैंक में मामले की शिकायत लेकर पहुंची और अभी शिकायत दे ही रही थी कि हैकरों ने उनके अकाउंट में शेष बचे पैसों को भी निकाल दिया। जिसका मैसेज उन्हें बैंक में ही मिला। जांच करने पर बैंक ने उन्हें जानकारी दी कि उनके बैंक खाते से पैसे हरियाणा के भिवानी व अन्य क्षेत्रों से निकाले गए हैं। इसके बाद महिला शीला कुमारी ने सोलन पुलिस में इस संबंध में शिकायत दी है। महिला ने कहा कि उनके पेंशन के पैसे अज्ञात लोगों ने निकाले हैं।

News Archives

Latest News