नौणी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन; 50 यूनिट किए गए इकट्ठा

Himachal News

DNN नौणी 

डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय प्रशासन ने लॉयन्स क्लब सोलन के साथ मिलकर विवि के स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया। रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए छात्रों और विश्वविद्यालय कर्मियों में खूब उत्साह दिखा और 50यूनिट से अधिक रक्त इकट्ठा किया गया। विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्र संघ और एनएसएस वॉलंटियर ने इस आयोजन में पूरा सहयोग दिया। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ कुलवंत राय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विश्वविद्यालय अपने सामाजिक दायित्व के रूप में इस तरह के आयोजन साल भर करता रहता है। उन्होनें कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया और रक्तदान शिविर जैसे अन्य सामाजिक कार्यों में युवाओं की अग्रणी भूमिका पर बल दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ एकता तिवारी और लॉयन्स क्लब सोलन के सदस्य मौजूद रहे। 

News Archives

Latest News