नौणी विवि के कुलपति ने किया नेरी महाविद्यालय का दौरा

Himachal News Others Solan

DNN नौणी

18 मई डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने औदयानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी कर दौरा किया। नेरी महाविद्यालय विवि का एक घटक महाविद्यालय है।

उन्होनें महाविद्यालय के डीन डॉ कमल शर्मा, संकाय और छात्रों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ चंदेल ने स्थानीय आम की किस्में के जर्मप्लाज्म के संरक्षण पर वैज्ञानिकों से चर्चा की। इसके अतिरिक्त स्थानीय बीजों के संवर्धन पर भी बल दिया। इस के साथ ही प्रोफेसर चंदेल ने बागवानी की प्रमुख फसलों की नर्सरी, मांग के अनुसार तैयार करने की भी वैज्ञानिकों को सलाह दी। उन्होनें सभी से आग्रह किया कि साथ मिलकर किसानों की खेतों तक विश्वविद्यालय की पहुँच को बढ़ाएँ।

इस के अतिरिक्त प्रो. चंदेल ने नेरी महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं जरूरी दिशा निर्देश दिये। महाविद्यालय में कार्यरत संकाय, स्टाफ एवं नवनियुक्त केंद्रीय विद्यार्थी परिषद के साथ भी उनकी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नेरी में प्राकृतिक खेती से संबंधित इकाई स्थापित करने के भी निर्देश दिये।

News Archives

Latest News