नोडल युवा मंडल योजना के अंतर्गत मुख्यालय युवा स्वयंसेवी व खंड युवा स्वयंसेवी के चयन को 27 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो

20 अक्तूबर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुल्लू बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय कुल्लू द्वारा वर्ष 2020 ण्21 हेतु नोडल युवा मंडल योजना के अंतर्गत एक मुख्यालय युवा स्वयंसेवी व बंजार विकास खंड हेतु एक खंड युवा स्वयंसेवी का चयन किया जाना है।  उन्होंने बताया कि विकास खंड के युवा मंडलों को विभागीय गतिविधियों के साथण्साथ साक्षरता अभियान ए सामाजिक बुराइयोंए  राज्य व राष्ट्रहित के अभियानोंए  युवाओं को ग्रामीण खेलों  एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना युवा स्वयंसेवी की मुख्य गतिविधियों में शामिल होगा।   युवा सवयंसेवी को नोडल युवा मंडल योजना के अनुसार मासिक मानदेय देय होगा । युवा समाजसेवी का चयन विभाग द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा । पात्र युवा अपने आवेदन संपर्क नंबर सहित 27 अक्टूबर 2020 तक जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में भेजें ताकि प्राप्त हुए आवेदनों में से युवा स्वयंसेवी का चयन किया जा सके। उन्होंने बताया कि युवा स्वयंसेवी के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 10 & 2 या इसके समकक्ष होना जरूरी है।  प्रार्थी की आयु 31 मार्च 2019 को न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए । प्रार्थी नियमित छात्र व किसी अस्थाई या अंशकालीन  सेवा में नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार युवा स्वयंसेवी के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता  स्नातक यबीए ध्बीएससी ध् बीबीएद्ध या इसके समकक्ष  होना चाहिए तथा कंप्यूटर में भी दक्ष होना होना चाहिए। प्रार्थी की आयु  31 मार्च 2019 को न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम  28 वर्ष होनी चाहिए। प्रार्थी नियमित छात्र व किसी अ अस्थाई या अंशकालीन सेवा में नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रार्थी खंड युवा स्वयंसेवी बंजार विकास खंड का स्थाई निवासी निवासी होना चाहिए।  स्कूल ध् महाविद्यालय स्तर पर कम से कम 1 वर्ष तक एन एस एस  में भाग लिया हो तथा किसी युवा क्लब का पदाधिकारी या स्वयंसेवी रूप में  कार्य करने का अनुभव हो।   अधिक जानकारी के लिए युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुल्लू के कार्यालय  दूरभाष नंबर 01902ण्224702 पर संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News