DNN नालागढ़(श्वेता भारद्वाज)
07 मार्च। नालागढ़ एस डी एम परिसर में हरिटेज सोसाइटी पार्क कि नीलामी के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नालागढ़ एस डी एम महेंद्र पाल गुर्जर ने की इस बैठक मैं तहसीलदार ऋषभ शर्मा, हरिटेज सोसाइटी के सदस्य, व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नालागढ़ में आज हेरिटेज पार्क में स्थित पार्किंग और रेस्टोरेंट की नीलामी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे नालागढ़ के हेरिटेज पार्क में वाहनों को खड़ा करने के लिए बनाई गई पार्किंग इस बार 15 लाख रुपये में नीलाम हुई है। वहीं बीते वर्ष इसी पार्किंग की नीलामी 18 लाख 90 हजार रुपए में हुई थी। नालागढ़ में वाहनों की पार्किंग की नीलामी हर वर्ष लगाई जाती है वहीं इस पार्किंग को लोगों की सहूलियत के लिए बनाई गई है जिससे लोगों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए जहां सुविधा मिल सके वाहन खाडा कर सकते है। वहीं आपको बतादे की पार्किंग की नीलामी 10 लाख रुपए से शुरू हुई जो की बढ़ते बढ़ते 15 लाख रुपए के करीब पहुंची। वहीं दूसरी ओर नालागढ़ हेरिटेज पार्क में स्थित कैफे की नीलामी में इस बार बोली में बड़ोतरी देखने को मिली पिछली बार कैफे की बोली एक महीना 36,000 रुपए ही लगी थी लेकिन इस बार एक महीना 54,000 रुपए की राशि पर बोली लगी है। वहीं एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की इस बार पार्किंग की नीलामी 15 लाख रुपए सालाना राजेश कुमार को दी गई है और कैफे की नीलामी प्रति माह 56 हजार की बोली लगाकर अप्पू ने अपने नाम की है वहीं उन्होंने यह भी बताया की नीलामी में जो भी पैसा लिया जाता है वह शिक्षा एवम नालागढ़ हेरिटेज पार्क की रखरखाव के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। और हर वर्ष यह नीलामी की लगाई जाती है। और नालागढ़ के ही स्थानीय लोग की नीलामी में बोली लगाने के लिए भाग लेते है।















