नालागढ़ क्षेत्र में धू धू करके जल रहे हैं जंगल

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़(आदित्य)
18 मई प्रदेश में भारी गर्मी पड़ने के कारण जंगलों में भीषण आगजनी के मामले सामने आ रहे है। वहीं नालागढ़ के जंगल आग से धधक रहे है। इस समय नालागढ़ क्षेत्र में 45 से 43 डिग्री तापमान का अनुमान लगाया जा रहा है।
 वहीं एक माह में कुल 14 बार नालागढ़ क्षेत्र के जंगलों में आग लग चुकी है। वहीं डीएफओ नालागढ़ यशुदीप सिंह ने इस मामले में जानकारी दी की भारी गर्मी के कारण नालागढ़ के जंगलों में आग लग रही है और नालागढ़ क्षेत्र में बारिश कम होने के कारण जंगलों में पेड़ो की पत्तियां सुख के गिर रही है और इस समय नालागढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के कारण सुखी पत्तियां आग पकड़ कर भीषण आगजनी में परिवर्तित हो जाती है और  इसी कारण नालागढ़ क्षेत्र के जंगलों में एक माह में करीब 14 बार आग लगने का मामला सामने आया है और आगजनी में जंगल का कुल 75 हेक्टर क्षेत्र का नुकसान आया है। जिसमे न केवल जंगल की जमीन है बल्कि श्यामलात जमीनें भी है और कुछ जमीन हिमाचल प्रदेश सरकार की भी है। और वहीं इस आगजनी के कारण 30 से 35 हजार तक का नुकसान वन विभाग को हुआ है। वहीं वन विभाग के कर्मचारी दिन रात गश्त पर रहते है। ताकि कहीं आग लगी हो तो समय पर उस पर काबू पाया जा सके । और वहीं विभाग द्वारा लोगों को भी जागरूक किया जाता है की वह अपनी घासनी में आग न लगाए।
वहीं कई जंगल ऐसे भी हैं जहा यातायात व्यवस्था का कोई साधन नहीं है वहां 45 फायर वॉचेज रखे गए है जिसमे सारे 45 बीट्स में एक एक फायर वॉचेज रखे गए है बाकी लोगों का सहयोग काफी मिलता है ताकि जिस क्षेत्र में अग्निशमन विभाग की गाड़ियां नही पहुंच पाती है वहां फिर लोगों द्वारा फायर वॉचेज और वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाया जाता है।

News Archives

Latest News