DNN सोलन/ बद्दी (आदित्य चड्डा)
सोलन जिला की नगर परिषद बद्दी के सभी 09 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
के.सी. चमन ने कहा कि वार्ड नम्बर 01 में कुल 643 मत पड़े। यहां रेणु रानी को 312 तथा किरण टी गौतम को 328 मत प्राप्त हुए। नोटा को 03 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 01 से किरण टी गौतम को विजयी घोषित किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 02 में कुल 907 मत पड़े। यहां दुर्गा चन्द को 362 तथा मान सिंह को 540 मत प्राप्त हुए। नोटा को इतने 05 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 01 से मान सिंह को विजयी घोषित किया गया।
के.सी. चमन ने कहा कि वार्ड नम्बर 03 में कुल 869 मत पड़े। यहां अजमेर कौर उर्फ जमेरो को 444 तथा राज कुमारी को 419 मत प्राप्त हुए। नोटा को इतने 06 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 03 से अजमेर कौर उर्फ जमेरो को विजयी घोषित किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 04 में कुल 577 मत पड़े। यहां सुमन को 172 तथा सन्तोष को 400 मत प्राप्त हुए। नोटा को इतने 05 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 04 से सन्तोष को विजयी घोषित किया गया।
के.सी. चमन ने कहा कि वार्ड नम्बर 05 में कुल 964 मत पड़े। यहां तरसेम लाल को 407 तथा मोहन लाल को 553 मत प्राप्त हुए। नोटा को इतने 04 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 05 से मोहन लाल को विजयी घोषित किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 06 में कुल 1396 मत पड़े। यहां तरसेम को 815 तथा नरेश कुमार को 572 मत प्राप्त हुए। नोटा को इतने 09 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 06 से तरसेम को विजयी घोषित किया गया।
के.सी. चमन ने कहा कि वार्ड नम्बर 07 में कुल 931 मत पड़े। यहां उर्मिला देवी को 761 तथा मनीषा कुमारी को 167 मत प्राप्त हुए। नोटा को इतने 03 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 07 से उर्मिला देवी को विजयी घोषित किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 08 में कुल 1717 मत पड़े। यहां गुरमीत सिंह कोे 259 तथा गोपाल उर्फ गुरपाल सिंह को 705 तथा जस्सी राम को 745 मत प्राप्त हुए। नोटा को इतने 08 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 08 से जस्सी राम को विजयी घोषित किया गया।
के.सी. चमन ने कहा कि वार्ड नम्बर 09 में कुल 2584 मत पड़े। यहां नरेन्द्र कुमार कोे 759 तथा सुरजीत सिंह को 1815 मत प्राप्त हुए। नोटा को इतने 10 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 09 से सुरजीत सिंह को विजयी घोषित किया गया।















